Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024: मतदान प्रतिशत् बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान प्रतिशत् बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने किया जा रहा प्रोत्साहित

‘‘स्वस्थ मतदाता स्वच्छ मतदान’’ की थीम पर व्यायाम कर दिया गया मतदान का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में ‘‘स्वस्थ मतदाता स्वच्छ मतदान’’ की थीम पर शारीरिक व्यायाम कर मतदान करने प्रेरित किया गया। जिला मुख्यालय के साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी व्यायाम कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित जनों को छत्तीसगढ़ी में मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने उपस्थित लोगों से स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम जरूरी है, ठीक वैसे ही लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर श्री रणवीर साय ने कहा कि तृतीय चरण में 7 मई को हमारे जिले में मतदान है सभी अपने मतों का प्रयोग कर बेहतर राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बन अपना योगदान दें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वर शर्मा, आयुर्वेद अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज कार्यक्रम कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही मतदान का महत्व बताते हुए लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आगामी 13 अप्रैल को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आकाशदीप हॉट एयर बैलून का आयोजन जिला मुख्यालय व जनपद पंचायत मुख्यालय में किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47