Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के समक्ष ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन पूर्ण

लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के समक्ष ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन पूर्ण
स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण

अम्बिकापुर// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर की उपस्थिति में जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सोमवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बताया कि जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए टेक्नीशियन द्वारा एफएलसी की गई एफएलसी ओके मशीनों में 1136 बीयू यूनिट, 950 सीयू यूनिट, 1093 वीवीपैट यूनिट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में विधानसभा वार 781 मतदान केंद्रों के लिए रेंडमाइजेशन किया गया है। लोकसभा निर्वाचन हेतु एफएलसी ओके मशीनों में से 936 बीयू यूनिट, 936 सीयू यूनिट, और 1014 वीवीपैट यूनिट की आवश्यकता है, जिनका रेंडमाइजेशन पूर्ण किया गया। आबंटित ईवीएम में लुण्ड्रा विधानसभा हेतु 304 बीयू एवं सीयू यूनिट तथा 330 वीवीपैट यूनिट, अंबिकापुर विधानसभा हेतु 338 बीयू एवं सीयू यूनिट तथा 366 वीवीपैट यूनिट, और सीतापुर विधानसभा हेतु 294 बीयू एवं सीयू यूनिट तथा 318 वीवीपैट यूनिट का रेंडमाइजेशन हुआ। निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण एवं जनसामान्य को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए 70 बीयू यूनिट, 70 सीयू यूनिट, 70 वीवीपेट यूनिट आरक्षित हैं, जिन्हें पहले ही अलग कर दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान कलेक्टर भोस्कर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी लुण्ड्रा सुनील नायक, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीतापुर श्री रवि राही, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अंबिकापुर फागेश सिन्हा, एवं ईवीएम नोडल अधिकारी रामसिंह ठाकुर उपस्थित थे।

वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से आलोक दुबे एवं करता राम गुप्ता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनूप मेहता,आम आदमी पार्टी से राजेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से सुरेंद्र उपाध्याय, भारतीय आदिवासी पार्टी से श्री मोती भगत एवं जेरोम मिंज, बसपा से प्रकाश किस्पोट्टा एवं सौरभ कुमार भगत उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57