Advertisement

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रेरित

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रेरित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी नूतन कुमार कंवर के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लक्ष्य एकेडमी अंबिकापुर के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने प्रेरित किया गया। इस दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलायी गई। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम सिद्दिकी,श्री कमलेश देवांगन, रजनीश मिश्रा, श्री सत्यनारायण भगत, श्री सुजीत जायसवाल,श्री शंभू, श्री जॉनसन, श्री सतीश सहित एकेडमी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05