Advertisement

हमर पुलिस हमर बजार अभियान से ग्रामीणों को दी अपराधों की जानकारी

हमर पुलिस हमर बजार अभियान से ग्रामीणों को दी अपराधों की जानकारी

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए हमर पुलिस हमर बजार अभियान की शुरुआत किया गया हैं जिसके माध्यम से आमजनों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 12 अप्रेल को हमर पुलिस हमर बजार के माध्यम से थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर एवं पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह व थाना परपोडी, साजा, चौकी खण्डसरा, संबलपुर स्टाफ के द्वारा परपोडी, बीजा (साजा) एवं ग्राम ओडिया, खेडा के हॉट/बाजार, ग्राम में आस पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। आमजन को साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। सायबर पहरी के संबंध मे ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता हैैं, साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक हैैं तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता हैं इस संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।