Advertisement

भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही – दीपक बैज

भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही – दीपक बैज

भाजपा अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी

रायपुर// भाजपा को भी पता चल चुका है कि केन्द्र में उसकी सरकार नहीं बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से ही भाजपा की निराशा और हताशा झलक रही है। भाजपा अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पायेगी। भाजपा में साहस नहीं है कि वह 2014 और 2019 के समान जनता से वायदा कर सके। इसीलिये भाजपा अपने संकल्प पत्र में कोई वादा करते हुये नहीं दिखी है। वैसे भी भाजपा किस नैतिकता से वादा करेगी। 2014, 2019 के वादों को तो भाजपा ने 10 सालों में पूरा नहीं किया है। ना हर साल 2 करोड़ रोजगार मिले, ना किसी के खाते में 15-15 लाख आये, ना 2022 का किसानों की आय दुगनी हुई, और ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला, ना 100 दिन में महंगाई कम हुई, ना बुलेट ट्रेन चली, ना 100 स्मार्ट सिटी बन पाई, ना ही 2022 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी बन पाया, ना ही काले धन को लाने के लिए कोई टास्क फोर्स बन पायी, हा पर देश पर ऋण 55 लाख करोड़ से 4 गुना बढ़कर 205 लाख करोड़ जरूर हो गया. नॉर्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भाजपा के घोषणापत्र में कही गई थी और आज मणिपुर जल रहा और प्रधानमंत्री जी इस बारे में एक शब्द नहीं कहना चाहते।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, कृषकों, मजदूरों, वंचित वर्गो को राहत देता है। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र इस सब पर मौन है। युवाओं से वादा है कांग्रेस के घोषणा पत्र में 30 लाख भर्ती होगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। किसानों के एमएसपी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कानूनी गारंटी दिया जायेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महिलाओं के लिये लाये गये नारी न्याय योजना के माध्यम से कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 1 लाख, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महंगाई कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई के दाम को नियंत्रित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। मणिपुर में कांग्रेस की घोषणा पत्र में शांति स्थापित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। लद्दाख कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल में होंगे शामिल और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। स्वास्थ्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ होगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कांग्रेस करायेगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47