Advertisement

सरगुज़ा लोकसभा सीट कोंग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

सरगुज़ा लोकसभा सीट कोंग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

सरगुज़ा: दिनांक १५ अप्रैल 2024 को सरगुज़ा लोकसभा सीट से कोंग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, अमरजीत भगत, खेलसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम स्थानीय महामाया मंदिर से विशाल रैली के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस की अपनी परंपरानुसार लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह नामांकन रैली के पूर्व नगर के गिरिजाघर, गुरुद्वारा, जैन मंदिर, महामाया मंदिर, तकिया मजार जाकर सभी धर्मस्थलों से आशीर्वाद लेकर चुनावी महासमर में उतर चुकी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सरगुजा में कांग्रेस पार्टी के मुखिया श्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में नामांकन रैली में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर की आम जनता में भी युवा महिला प्रत्याशी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा था।
टी एस सिंहदेव ने इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विषय में कहा कि ११ सीटों में से 8 पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, और ३ पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सरगुजा सीट को हम निश्चित जीत रहे हैं। मोदी लहर और ४०० सीट जीतने का दावा खोखला साबित होने वाला है।
सांसद प्रत्याशी शशि सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में युवा जोश के साथ पूरे दमखम से हम चुनाव लडेंगे और निश्चित ही जीतेंगे। पिछले २० सालों से सरगुजा ने निष्क्रिय सांसदों को देखा है, इस बार परिवर्तन सुनिश्चित है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान शशि सिंह के साथ टी एस सिंहदेव, खेलसाय सिंह आदितेश्वर शरण सिंहदेव प्रेमसाय सिंह उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05