Advertisement

नवरात्रि का नौवे दिन माता सिद्धदात्री का पूजा अर्चना कन्या भोज के साथ हुआ संपन्न

नवरात्रि का नौवे दिन माता सिद्धदात्री का पूजा अर्चना कन्या भोज के साथ हुआ संपन्न

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर -चैत्र नवरात्रि महोत्सव के साथ आदिशक्ति मां दुर्गे की नौ रूपो कि पूजा अर्चना की गई। नौ दिनों तक चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आज समापन कन्या भोज एवं पूर्णाहुति के साथ ही मां भगवती का उपासना, साधना ,प्रार्थना का कार्यक्रम संपन्न हो गया।
नवरात्रि का नवम दिवस पर मां सिद्धि दात्रि का हवन पूजन एवं कन्या भोज का विभिन्न मंदिरों के साथ-साथ भक्तों के घर में भी किया गया।

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में कन्या भोज , भजन कीर्तन, श्री राम पूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में आज भजन कीर्तन एवं श्री राम पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री राम पूजन कार्यक्रम में कई दंपतियों ने भगवान श्री राम, जानकी ,लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना पंडित बालकृष्ण गर्ग जी अपने सहयोगी मुख्य पुजारी आलोक महाराज भोला जी, शैलेंद्र उपाध्याय, इंद्र कुमार ,शैलेंद्र दुबे आदि के सहयोग से सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। जिसमें कई जोड़ों ने शामिल होकर प्रभु श्री राम से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी तरह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई यहां पारद शिवलिंग का भी पूजा अर्चना किया गया जिसमें क्षेत्र के भजन मंडलियों ने भाग लेकर भगवान श्री राम की आराधना की तथा रामचरित्र मानस का पाठ किया
कन्या भोज का कई मंदिरों में आयोजन कन्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
आज मां का नवा रूप सिद्धिदात्री का पूजा अर्चना किया गया। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें मोहन गोयल, प्रतिमा सिंह , सुभाष गोयल, नरेश मित्तल, कांता गोयल, भावना मित्तल मधु जैन ,कृष्ण कुमार बल्लू गोयल, दिनेश गोयल, हनुमान रही , सुशील जैन, संगीता उपाधय ,राजश्री जैन, मधु जैन, भावना मित्तल,नरेश मित्तल, आदि ने देवी रूपी कन्याओं को दान दक्षिण के साथ भोजन कराया एवं पांव पाखर कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़
माइनस कालोनी स्थित काली जी के मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से लगा रहा तांता। श्रद्धालु दिन भर पूजा अर्चना करते रहे। समलेश्वरी मां महामाया मंदिर में पंडित नरेंद्र द्वारा मां महामायाम का पूजा अर्चना की गई यहां 265 घी एवं 554 तेल के मनोकामना ज्योति जलती रही।

श्रद्धालुओं का लग रहा तांता स्वयंभू अवतरित मां कर दरबार

स्वयंभू अवतरित कालरात्रि मंदिर में भी लगी रही भीड़। यहां तेल के दिए नहीं जलाए जाते हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य पुजारी तरुण सोनी के मार्गदर्शन में 321 तेल के मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए गए।यहां भक्तों ने मां कालरात्रि के साथ-साथ शीतला माता, शंकर जी ,हनुमान जी, भैरव बाबा का भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस तरह 9 दिनों तक देवी उपासना का चैत्र नवरात्रि पूजा अर्चना एवं कन्या भोज कार्यक्रम के साथ ही संपन्न हो गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47