Advertisement

पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे

पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे

बस्तर की जनता का संदेश – कांग्रेस संभाले सारा देश

बस्तर की जनता ने बता दिया देश में बदलाव की लहर चल रही

प्रथम चरण के 102 सीटों में से 70 प्रतिशत इंडिया गठबंधन जीत रही

रायपुर/ पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटो को कांग्रेस पार्टी जीतेगी। बस्तर की जनता ने साफ संकेत दिया है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है जो बस्तर के मतदान केन्द्रों पर साफ दिख रहा था। देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान किया है। आज प्रथम चरण के जिन 102 सीटों पर मतदान हुई है उनमें इंडिया गठबंधन 70 प्रतिशत सीटों पर जीतेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने को जनमानस तैयार बैठा है। चार महीने पहले छत्तीसगढ़ में झूठे वादे करके सरकार बनी और चार महिने में ही लोगो को लग नहीं रहा है कि छत्तीसगढ़ में कोई सरकार भी है। इसीलिये पूरे देश में और प्रदेश में लोग बदलाव चाहते है। 10 सालों से जो सरकार दिल्ली में बैठी है सिर्फ भाषण देना, जुलमें देना, लोगो को बरगलाना आपस में लड़वाना, हिन्दु और मुस्लमान को लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर और मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों के साथ शोषण करना और नौजवानों को बेरोजगार रखना जो देश में संपत्ति थी चंद लोगो के हाथ में देने का काम किया। छत्तीसगढ़ और देश में लोग कांग्रेस और इंडिया एलाईंस को जिताना चाहते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47