
बेरला पुलिस ने 2 लीटर गुड से निर्मित कच्ची शराब किया जप्त
बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 7 अक्टुबर को थाना बेरला में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी गौतम साहू पिता मोतीराम उम्र 32 साल साकिन खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 2 लीटर गुड से निर्मित कच्ची शराब किमती 400 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।












