Advertisement

अम्बिकापुर : सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024

अम्बिकापुर //भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में सोमवार को जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर सहित लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु बनाए गए सभी एआरओ एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेण्डमाइजेशन किया गया। मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के दल गठन की कार्यवाही पूरी की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण-
सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में तैयार किए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के चेकलिस्ट के अनुरूप तैयारियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने आवश्यक तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। इस दौरान स्ट्रांग रूम, मतदान दल की रवानगी एवं मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री वितरण प्राप्त करना, सीलिंग आदि कार्य किए जाने पर विस्तृत जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05