Advertisement

CG NEWS : अभ्यर्थियों को निर्वाचन अवधि में तीन बार कराना होगा व्यय लेखा निरीक्षण

CG NEWS : अभ्यर्थियों को निर्वाचन अवधि में तीन बार कराना होगा व्यय लेखा निरीक्षण

26 अप्रैल, 01 मई एवं 05 मई 2024 को होगा लेखा निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर // भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन अवधि के दौरान अभ्यर्थियों के लेखा निरीक्षण संबंधी समय तय किया गया है। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अवधि में अभ्यर्थियों के तीन बार लेखा निरीक्षण दिनांक 26 अप्रैल 2024, 01 मई 2024 एवं 05 मई 2024 को नियत किया गया है। उक्त तिथि को कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 5 बजे एनेक्स कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 18 व्यय लेखा कलेक्टोरेट परिसर में स्वयं या निर्वाचन एजेंट व्यय दैनंदनी लेखा पुस्तिका एवं किये गये व्यय से संबंधित समस्त बिल या व्हाउचर के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। उक्त तिथि को लेखा मिलान हेतु उपस्थित नही होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 झ के तहत कार्यवाही की जायेंगी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57