Advertisement

CG NEWS : सीएमएचओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदो का औचक निरीक्षण

CG NEWS : सीएमएचओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदो का औचक निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर // मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए आपातकालीन कक्ष, दवा खाना, वार्ड, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। वहां पदस्थ फार्मासिस्ट से दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में व मैदानी स्तर पर पर्याप्त ओ.आर.एस. पाउडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल में आये मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी भी ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47