Advertisement

CG NEWS : नरेन्द्र मोदी का दिनांक 24/04/24 कों जिला सरगुजा के प्रस्तावित कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था

CG NEWS : नरेन्द्र मोदी का दिनांक 24/04/24 कों जिला सरगुजा के प्रस्तावित कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था

सरगुजा : नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार का दिनांक 24/04/24 कों जिला सरगुजा के प्रस्तावित आगमन एवं “आमसभा” के मद्देनजर कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं वी.वी.आई.पी. महोदय की सुरक्षा हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं सुरक्षा व्यवस्था हेतु 10 आई.पी.एस., 35 पुलिस राजपत्रित अधिकारी, 34 निरीक्षक, 94 उप निरीक्षक 1300 प्रधान आरक्षक/आरक्षक समेत लगभग 1500 का पुलिस बल जिले भर मे सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात हैं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल एवं अन्य प्रस्तावित आगमन के जगहों कों कुल 09 अलग अलग रीजन मे विभाजित किया गया हैं, प्रत्येक रीजन मे पुलिस राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किये गए हैं, हेलीपड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात किया गया हैं, लगातार पुलिस बल द्वारा संवेदनशील छेत्रो मे एरिया डोमिनेशन कर सर्चिंग की जा रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आमसभा स्थल पर सरगुजा पुलिस की तगडी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा जाँच के पश्चात ही प्रवेश किया जा सकेगा, वी. वी.आई. मार्ग एवं आमनागरिकों का प्रवेश मार्ग अलग अलग रखा गया हैं, सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस बल कों तैनात करने से पूर्व पी.जी. कॉलेज स्थित ग्राउंड मे पुलिस बल कों ब्रीफ कर कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए, ड्यूटी मे तैनात प्रत्येक जवानों एवं अधिकारियो कों विभागीय परिचय पत्र के साथ ही कर्तव्य मे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, वी.वी.आई.पी. महोदय की सुरक्षा हेतु कई लेयर मे सुरक्षा जवान तैनात किये गए हैं,

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी प्रस्तवित कार्यक्रम एवं “आमसभा” के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की जा रही हैं,सभी प्रमुख चौक चौराहो मे पुलिस बल की प्रभावी उपस्तिथि तैनात रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57