Advertisement

CG NEWS : महिला आईटीआई संस्था द्वारा रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित

CG NEWS : महिला आईटीआई संस्था द्वारा रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर //लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला आई टी आई अंबिकापुर की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा पटेल के निर्देशन में संस्था के स्टाफ, प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा स्वीप गतिविधियों में महिला आईटीआई अंबिकापुर से ग्राम विशुनपुर एवं केशवपुर तक रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को 07 मई को शत- प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा ने मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझते हुए कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, इस लिए इसे व्यर्थ न जाने दें। 07 मई मतदान दिवस पर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें और मतदान कर अपना कर्तव्य निभाएं।इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57