Advertisement

CG NEWS: 25 वें सालगिरह पर नेत्रदान का लिया संकल्प

CG NEWS: 25 वें सालगिरह पर नेत्रदान का लिया संकल्प

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लोग अपनी शादी सालगिरह बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन दंपति को खूब बधाई मिलती है. पति-पत्नी एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और साथ रहते हुए कई अहम फैसले भी लेते हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक ऐसा वाक्या सामने सामने आया है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी. अंबिकापुर में एक दंपति ने अपने वैवाहिक 25 वें वर्षगांठ के मौके पर नेत्रदान करके मिशाल पेश की है. अंबिकापुर के रहने वाले दंपति श्री भारत भूषण तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती नीना तिवारी ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर नेत्रदान करने का निर्णय लिया. जिसके लिए उन्होंने शहर के युवा समाजसेवी आर्यन सिन्हा (आयुष) से संपर्क करके भारत सरकार की अधिकारी वेबसाइट नोटो में जाकर पंजीयन करें। आपको बता दे कि आर्यन छत्तीसगढ़ ऑर्गन डोनेशन लाइट के संस्थापक हैं तथा विगत ढाई वर्षो से लोगों को “रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान” कार्यक्रम के तहत 300 से ज्यादा रक्त जरूरतमंद तक पहुंच चुके हैं और 500 से ज्यादा नेत्रदान हेतु पंजीयन कर चुके हैं। इस दौरान दंपति का पूरा परिवार और संस्था के लोग मौजूद रहे। दंपति की ओर से नेत्रदान करने के फैसले की सभी लोग सराहना कर रहे हैं. इस दौरान श्री तिवारी ने बताया कि हमारी आंखें दूसरों की रोशनी बने इसी उद्देश्य से हम पति-पत्नी ने नेत्रदान करने का निर्णय लिया है. हम सभी लोगों से अपील करते है कि इस रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान अभियान में जुड़े. इस मामले में युवा समाजसेवी आर्यन ने कहा कि अभी तक अंबिकापुर विधानसभा से 3 तीन लोगों के द्वारा अपना अंगदान किया गया है. यह सरगुजा संभाग का ऐसा पहला मामला है कि किसी दंपति के द्वारा एकमत होकर एक साथ नेत्रदान करने का निर्णय लिया गया है. ये काफी सराहनीय पहल है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57