Advertisement

CG NEWS : सरगुजा संसदीय क्षेत्र में होम वोटिंग के आंकड़े !

सरगुजा संसदीय क्षेत्र में होम वोटिंग के आंकड़े !

अम्बिकापुर// जिले की तीनों विधानसभा में होम वोटिंग कुशलता से संपन्न कराने के लिए कुल 20 टीमें बनाई गई है, प्रत्येक टीम में एक-एक पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी हैं।
होम वोटिंग के तहत जिले में 166 में से 164 मतदाताओं ने मतदान किया। सोमवार को हुई होम वोटिंग में लुण्ड्रा विधानसभा में 37 मतदाता रहे, जिनमें शत प्रतिशत मतदान संपन्न कराया गया है। सीतापुर विधानसभा में 36 में 35 मतदाता उपस्थित रहे, एक मतदाता अनुपस्थित रहे। क्षेत्र से बाहर चले जाने के कारण शेष एक मतदाता द्वारा मतदान नहीं होगा। इस तरह यहां भी वोटिंग पूर्ण हो गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर विधानसभा में 93 मतदाताओं में से 92 द्वारा वोटिंग की गई। इनमें एक मतदाता अनुपस्थित होने के कारण कल 30 अप्रैल को दल फिर वोटिंग कराने जायेंगे।
सरगुजा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर जिले में 112 मतदाता रहे। यहां शतप्रतिशत मतदान पूर्ण कर लिया गया है। सूरजपुर जिले में 01 मई की तिथि होम वोटिंग हेतु निर्धारित की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05