छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

CG NEWS : कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा,भाजपा का जाना तय

CG NEWS : कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा,भाजपा का जाना तय

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर।कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हम लोगों ने अपने घोषणापत्र में रोजगार, युवा, किसान, महिला के लिए घोषणाएं की है। पायलट ने कहा कि भाजपा जब उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर सकती हैं तो गरीब माता-बहनों के खाते में साल में एक लाख रुपये क्यों नहीं आ सकता है..? कांग्रेस ने इसकी गारंटी दी है। मंगलवार को सरगुजा लोकसभा के अम्बिकापुर में सद्भावना चौक,नया बस स्टैंड और गांधी चौक में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में पायलट ने कहा कि भाजपा का जाना तय है, जो सरकार केंद्र में बैठी है, वह सिर्फ वादा करती हैं।
पहले दो चरण के वोटिंग के बाद भाजपा चार सौ पार के नारे को भूल चुकी है। हार सामने देख मोदी और उनकी पार्टी के नेता अराजक और झूठे भाषण दे रहे है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस का खाता सील किया गया। दो दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया यह केंद्र सरकार की हताशा को दर्शाता है।
कांग्रेस पार्टी ने युवाओं,महिलाओं, किसानों मजदूरों पर केंद्रित कर अपनी योजना बनाई है। महंगाई, बेरोजगारी को देखते हुए आप लोगों को अपने वोट का सदुपयोग करना चाहिए। सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के समर्थन में पायलट प्रचार कर रहे थे। कार्यक्रम को जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंह देव,ने कहा कि भाजपा घर-घर में महंगाई लाई। कांग्रेस गांधी, की विचारधारा वाली पार्टी है। भाजपा ने 10 साल पहले चुनाव में बड़े-बड़े वादा किए, लेकिन सरकार ने सभी वर्गों को धोखा देने का काम किया है। हम गर्व कर सकते है कि घोषणापत्र बनाने में सरगुजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव घोषणापत्र समिति के संयोजक थे।कार्यक्रम को शफी अहमद,अजय अग्रवाल,राकेश गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव,द्वितेंद्र मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!