छत्तीसगढ़जगदलपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

करंजी सरपंच द्वारा माध्यमिक शाला के बच्चों को कराया गया न्यौता भोज

करंजी सरपंच द्वारा माध्यमिक शाला के बच्चों को कराया गया न्यौता भोज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने परोसा बच्चों को भोजन

जनसहभागिता से सभी स्कूलों में न्यौता भोज का आयोजन करने पर बल

जगदलपुर/ जिले के तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करंजी के स्कूली बच्चों को गुरुवार को ग्राम पंचायत के सरपंच लच्छूराम कश्यप के द्वारा बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। इस मौके पर कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने स्कूली बच्चों से रूबरू होकर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और इन बच्चों को भोजन परोसा। साथ ही सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं अन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इस दौरान कमिश्नर ने जनसहभागिता से सभी माध्यमिक शाला और प्राथमिक शालाओं में न्यौता भोज का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा जनसमुदाय को शिक्षा एवं शैक्षिक संस्था से जोड़ने हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें एक प्रमुख कार्यक्रम न्योता भोज भी है इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्था, जनसमुदाय, अधिकारी-कर्मचारी, व्यवसायी या स्थानीय नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत द्वारा विशेष अवसरों पर स्कूलों के बच्चों हेतु एक दिन का निःशुल्क भोजन अपनी ओर से करवाया जाता है अथवा बच्चों को अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायत करंजी के सरपंच श्री लच्छूराम कश्यप के द्वारा माध्यमिक शाला करंजी में न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 98 बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर कमिश्नर ने पंचायत पदाधिकारियों और शिक्षकों से भी न्यौता भोज हेतु सहयोग प्रदान कर स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार सुलभ करवाने की समझाईश दी। इस दौरान पंचायत पदाधिकारियों सहित संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर तथा अन्य अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत पक्का मकान बना रहे ग्रामीण परिवार का किया उत्साहवर्धन

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने करंजी में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत पक्का मकान निर्मित कर रहे सामसाय सेठिया और लच्छो सेठिया के आवास निर्माण कार्य का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सामसाय सेठिया एवं लच्छो सेठिया ने शासन की सहायता से हर्षित होकर बताया कि पहले कच्चा घर में निवास कर रहे थे जिससे बारिश के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायता से पक्का आवास बना रहे हैं, जिसमें पानी-बिजली और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। इन दोनों ने पक्का आवास बनाने सहायता देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!