Advertisement

CG NEWS : साजा टाउन एवं बिरनपुर सहित विभिन्न ग्रामों में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स एवं थाना साजा पुलिस जवानों ने किया पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च

CG NEWS : साजा टाउन एवं बिरनपुर सहित विभिन्न ग्रामों में केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स एवं थाना साजा पुलिस जवानों ने किया पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चाकी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है जिसके तहत 1 मई को एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स असिस्टेड कमांडेंट इमरान खान, निरीक्षक मुघतोई के नेतृत्व में थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स/मध्य प्रदेश पुलिस जवानों ने थाना साजा स्टाफ के साथ साजा टाउन, बिरनपुर, चेचानमेटा, बीजागोड, जाता एवं अन्य ग्रामों में लगातार पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संम्पन्न कराने हेतु, केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स एवं थाना साजा पुलिस जवानों ने विभिन्न ग्रामों के गली मोहल्लो एवं प्रमुख मार्गो में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जन को आश्वस्त किया कि चप्पे चप्पे पर उनकी सुरक्षा के लिए हम तैनात हैं। आम जन को किसी भी के प्रलोभन में न आकर निर्भीकता से मतदान देने के लिए जागरूक किया गया। यदि किसी के द्वारा प्रलोभन दिया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। फ्लैग मार्च कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने जागरूक किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47