नरेन्द्र मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित – राजेन्द्र शर्मा

नरेन्द्र मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित – राजेन्द्र शर्मा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – बेमेतरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र शर्मा ने विधायक दीपेश साहू के साथ जन सम्पर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द शर्मा ने मतदाताओं से अपील किया कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनाये भाजपा ने जो भी कहा वह करके दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी ने महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रूपये महिना प्रत्येक महिला को मिल रहा है। किसानों को 3100 रूपये धान की राशि वो भी एकमुश्त उनके खाते में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार से मिला है। मोदी सरकार से किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपये सालाना मिल रहा है मोदी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए अनेक योजना बनाई है। जिसका लाभ सभी को मिल रहा राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। हर नागरिक, हर मतदाता यह चाहता है कि देश सही हाथों में सुरक्षित रहें। नरेन्द्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैैं जिनके नेतृत्व में देश की शान मान बनी रहेगी। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि विजय बघेल अपने पाँच साल के कार्यकाल में बेमेतरा में लगातार सक्रिय रहे है। लोगो के सुख-दुख में उनका आना-जाना रहा है। यहाॅ के विकास के लिए उन्होने निरंतर संघर्ष किया। जन सम्पर्क के दरम्यान विधायक दीपेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, हर्ष तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचु साहू, डॉ. विनय साहू, विकास घरडे, पार्षद नीतू कोठारी, नंदू गुप्ता, विकास तम्बोली, ममता साहू, केशव साहू, निखिल साहू, तुषार साहू, रोशन दत्ता, नीलू राजपूत, राजकुमार खाण्डे, गोलू कोशले, युगल देवांगन, राजकुमार देवांगन, तारण राजपूत, धर्मेन्द्र साहू, सावित्री रजक, सुनिता यादव, गोपी देवांगन, पुन्यांश श्रीवास्तव संहित भाजपा कार्यकर्ता घरो-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किये।