Advertisement

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है – किरण सिंह देव

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है – किरण सिंह देव

प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया

जनता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद में पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के बाद अब दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है। तीसरे चरण चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा और 7 लोकसभा सीटों में हुए मतदान लगभग 75 प्रतिशत रहा। श्री देव ने कहा कि शुक्रवार को मतदान के दूसरे चरण में मतदान का भारी प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न तीनों चरणों के मतदान के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया और भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी है और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, कांग्रेस के छलावों, झूठ और दंभपूर्ण अमर्यादित टिप्पणियों के दंश से लहूलुहान छत्तीसगढ़ की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान पर पक्की मुहर लगाई है। श्री देव ने कहा कि एक ओर जहाँ बस्तर, राजनांदगाँव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाँपा में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश देखा गया, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने बिलासपुर और जांजगीर-चाँपा क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया तो प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाली अपनी ओछी टिप्पणी के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जनता की नाराजगी मोल ली तो कवासी लखमा ने लगातार मोदी के खिलाफ न केवल निम्न स्तर के बयान दिए, बल्कि अपने जीतने और मोदी के मरने तक की बात कहकर कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन किया। काँकेर जिले में एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद समूचे बस्तर को नक्सलमुक्त करने के प्रदेश की भाजपा सरकार के संकल्प पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने उसे फर्जी एनकाउंटर बताकर कंग्रेस-नक्सली रिश्तों को बेनकाब कर दिया। देव ने कहा कि पूरे चुनाव में कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा बिखरा हुआ नजर आया और हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा पर अपना भरोसा जताते हुए भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश की जनता ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जुड़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है ताकि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त व सक्षम नेतृत्व में दृढ़ राजनीतिक इच्छा-शक्ति वाली सरकार बने।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रदेश की लोकसभा सीटों में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पूरा छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। छत्तीसगढ़ की जनता एक ओर नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है, वहीं दूसरी तरफ वह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति व्याप्त आक्रोश तीनों चरणों के मतदान में व्यक्त होकर कांग्रेस की चूलें हिलाने वाला साबित होगा। प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार के नाकारापन से रुष्ट जनमानस का स्पष्ट रुझान भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान में सात लोकसभा सीटों की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली है और इसलिए बस्तर के रास्ते पूरे प्रदेश में कांग्रेसमुक्त अभियान शुरू हुआ है। भाजपा के प्रति यही विश्वास और उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दिया है और भाजपा का कमल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47