Advertisement

CG NEWS : ओडिशा की तरक्की के लिए भाजपा का कमल खिलना जरूरी : किरण देव

CG NEWS : ओडिशा की तरक्की के लिए भाजपा का कमल खिलना जरूरी : किरण देव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने शनिवार को ओडिशा के कोटपाड़ विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्री रूपू भत्रा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। अपने चार दिवसीय ओडिशा प्रवास के अंतिम दिन चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में विकास का पहिया पूरी तरह थम गया है। तरक्की का पहिया तेज रफ्तार से चल सके इसलिए भाजपा सरकार लाना होगा। उन्होंने कहा, इस प्रचंड गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ता जिस प्रकार राष्ट्र कार्य के लिए परिश्रम कर रहे हैं, उसका परिणाम समाज में सुशासन के रूप में मिलता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन महीने पहले बनी भाजपा सरकार ने हर वह चुनावी वादा पूरा किया है जो हमने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था। भाजपा वादे नहीं गारंटी देती हैं। ओडिशा के लोगों का हर वोट से राज्य में भाजपा के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47