छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन और भण्डारण में लगातार कार्यवाही जारी!

कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन और भण्डारण में लगातार कार्यवाही जारी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM

अभी तक 2 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपए का 10 हजार क्विंटल से अधिक धान की जप्त

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM

कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। साथ ही अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभिन अंतरजिला चेक पोस्ट और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार करवाई की जा रही है। इसके अलावा कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी स्वयं धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों, खाद्य विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत कारवाई किया जा रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक 157 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें 10552 क्विंटल धान जप्त की गई है जबकि 18 वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। जप्त की गई धान की लागत लगभग 2 करोड़ 42 लाख रुपए है। इनमें 03 अंतर्राज्यीय एवं 154 राज्यीय प्रकरण है।
अभी बीते दिनों की गई कार्रवाई अंतर्गत बसना के ग्राम बसुला में 11 जनवरी को 152 बोरा धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेक पोस्ट पलसापाली में 13 जनवरी को 612 बोरी धान अवैध धान परिवहन करते हुए पाए जाने पर कारवाई की गई। इसी दिन सराय पाली अंतर्गत धान खरीदी उपरांत शासकीय धान को रिसाइक्लिंग किए जाने की खबर मिलने पर जांच की गई। ग्राम टेमरी में रामबाई के कोठार में काले रंग में स्टेंसिल लगे हुए तथा धान खरीदी पूर्ण होने पर लगायी जाने वाली लाल स्याही की मुहर सहित वर्ष 2024-25 में धान खरीदी में उपयोग हुए कुल 350 ख़ाली बोरे पाए गए जिनसे धान निकाल कर पलटी कर दिया गया है एवं इसी तरह के समिति में उपयोग किए गए कुल 32 बोरे धान से भरे हुए मौके पर पाए गए। इसके अलावा मौके पर कुल 525 संदिग्ध अवैध धान के बोरे भरे हुए पाए गए तथा सभी 557 बोरे धान को मौके पर जब्त कर कोटवार के सुपुर्द किया गया। उक्त धान को राजसात करने की कार्यवाही की गई। 14 जनवरी को सरायपाली अंतर्गत ग्राम अर्जुंदा में 350 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया।
इसी क्रम में आज सुबह रात्रि 3 बजे 500 पैकेट धान लोड कर सरसींवा से सरायपाली अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसे अनुविभागीय अधिकारी (रा) बसना द्वारा ग्राम कोटेनदहरा में पकड़ा गया तथा मंडी अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्रवाई कर उप मंडी भंवरपुर के सुपुर्द दिया गया। इसी तरह अंतर्राज्यीय सीमा जाँच चौकी रेहटीखोल/बंजारीनाका में अवैध परिवहन करते हुए धान ट्रक पकड़ा गया। जाँच नाका प्रभारी श्री चंद्रहास प्रधान व अन्य सहायोगियों द्वारा 560 पैकेट धान जप्त किया गया है। वाहन में झारखंड से धान लोड कर खपाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लाये जाने की आशंका के आधार पर रोका गया है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!