Advertisement

स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण 20 मई से शुरु

स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण 20 मई से शुरु

क्रिकेट, कराते, फुटबॉल, खो खो और योग का दिया जायेगा प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बेमेतरा में स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में 20 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं। जिलें के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष के अधिक नहीं हैं उन सभी को कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन मिलेगा, इससे खिलडी खेल की बरिकियो से अवगत होंगे एव अपने खेल कौशल पारंगत होंगे।
आजकल के परिवेश में सभी बच्चे मोबाइल का उपयोग बहुत अधिक करते है जो हमारे मन मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है, मोबाइल को दूर करने के लिए बच्चो को मैदान से जोड़ना आवश्यक हो गया है। खेल प्रशिक्षण बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास मे वृद्धि करता है एवं उन्हे स्वस्थ बनता है। बच्चों के बहुमुखी विकास और छुट्टियों के सदुपयोग के लिए ही ऐसे शिविरों को आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल एव युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण सभी खिलाडियों व खेल प्रेमियों के लिए यह शिविर स्वामी विवेकानंद स्टेडियम मे प्रातः 6 से 8 और शाम 5 बजे से 7 बजे तक लगाया जा रहा हैं। जिलें में उप्लब्ध संसाधनों के आधार पर प्रशिक्षण शिविर मे ओलम्पिक मे शामिल खेलो को प्राथमिकता देते हुए फुटबाल, खो-खो, योगा, क्रिकेट और कराते को सम्मिलित किया जा रहा है। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण में जिलें के सर्व शहरी/ग्रामीण क्षेत्रवासी स्टेडियम पहुंचकर लाभ प्राप्त करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47