Advertisement

सरगुजा : हत्या के मामले मे आरोपी पति चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा : हत्या के मामले मे आरोपी पति चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी लखन माझवार साकिन पैगा कमलेश्वर द्वारा दिनांक 19/05/24 कों थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पैगा सरपंच प्रार्थी कों फ़ोन कर बताया कि इसकी बहन अपने घर मे मृत पड़ी हैं, सूचना पर प्रार्थी अपनी बहन के घर ग्राम पैगा जाकर देखा तो इसकी बहन अपने घर के अंदर मृत हालत मे पड़ी हुई थी, घर वालो से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर पता चला कि घटना दिनांक 19/05/24 कों मृतिका का पति शराब पीकर घर आया था और खाना नही बनाने की बात कों लेकर नाराज होकर मृतिका कों टांगी के बेत से सर एवं चेहरा मे मारपीट कर गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया हैं, मृतिका कों चेहरे एवं सर मे चोट लगकर खून निकला हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले मे आरोपी के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 37/24 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जहल साय उम्र 41 वर्ष साकिन पैगा थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पत्नी द्वारा खाना नही बनाने की बात पर नाराज होकर आवेश मे आकर टांगी के बेत से मृतिका के सर एवं चेहरे मे मारपीट कर गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी का बेत फल सहित जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा, महिला आरक्षक सविता पैकरा आरक्षक परवेज फ़िरदौशी अर्जुन पैकरा शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47