Advertisement

लोकसभा चुनाव के दृष्टि से झारखंड के दुमका सीट प्रवास पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटी

लोकसभा चुनाव के दृष्टि से झारखंड के दुमका सीट प्रवास पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटी

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//झारखण्ड, दुमका, बिश्रामपुर सूरजपुर – देशभर में विगत दिनों से लोकसभा चुनाव जारी है, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को झारखण्ड और उड़ीसा जैसे राज्यों में प्रचार के लिए प्रवास में भेजा जा रहा है I छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी पर केंद्र ने भरोसा जताते हुए I उन्हें झारखण्ड के दुमका लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी लगातार दिन-रात भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी के पक्ष में कार्यकर्ताओं से बैठक कर रही हैं, ताकि मोदी जी का अबकी बार 400 पार का संकल्प पूर्ण हो सके I

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यकर्ताओं से की बैठक
आज मंत्री जी ने दुमका लोकसभा के ग्राम रागा, लताबड़, मसलिया और गोवासोल में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया I साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प के लिए जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने में अपना योगदान दिया I

जनसंपर्क में दिखा जनता का उत्साह
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी लखीबाद मंडल में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुई I साथ ही जनता से भाजपा को वोट देकर राष्ट्रहित और विकास को चुनने का आग्रह किया I जनसंपर्क के दौरान श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी की लोकप्रियता के चलते जनता भाजपा प्रत्याशी के साथ उनसे भी मिलने पहुंची और सबने मिलकर मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए श्रीमती सीता सोरेन जी को कमल छाप में बटन दबाकर भाजपा को वोट देने का संकल्प लियाI

मंत्री जी की सक्रियता से मिलेगी जीत
छत्तीसगढ़ से प्रवास में गई कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी की लोकप्रियता और सक्रियता की वजह से जनता में चुनाव को लेकर और मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए काफी उत्साह देखनें को मिल रहा है I दुमका लोकसभा में जनता श्रीमती सीता सोरेन जी के पक्ष में वोट करने का मन बना चुकी है I

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57