Advertisement

भाजपा नेता के द्वारा व्यापारियों को टैक्स चोर कहना निंदनीय

भाजपा नेता के द्वारा व्यापारियों को टैक्स चोर कहना निंदनीय

व्यापारी जीएसटी के अनियमिता से परेशान कई बार गुहार लगाने के बाद भी केंद्र ने सुध नहीं लिया

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील और शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता के द्वारा व्यापारियों को टैक्स चोर कहना निंदनीय है ये वही व्यापारी हैं जिनके द्वारा दिये गए टैक्स से राज्य का खजाना भरता है और विकास कार्य होता है। व्यापारी वर्ग लगातार अनियमित जीएसटी से परेशान और हताश होकर केंद्र सरकार से कई बार गुहार लगाये हैं कई सुझाव दिए हैं लेकिन उसे पर केंद्र सरकार ने अमल नहीं किया है और आज जो जीएसटी का छापा व्यापारियों के यहां पड़ रहा है यह सिर्फ भाजपा के वसूली के लिए पड़ रहा हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया इस दौरान कांग्रेस ने जीएसटी के कई स्लैब और इसके कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे और पूरे देश में व्यापारी वर्ग भी इसके खिलाफ रहे हैं। जीएसटी के विषय पर अब तक 3000 से अधिक सुधार किया गया है। उसके बावजूद जीएसटी की समस्या निरंतर बनी हुई है। भाजपा नेता जीएसटी को लेकर अपनी केंद्र सरकार की नाकामी को ढकने के लिए अब सीधा-सीधा व्यापारी को ही टैक्स चोर कह रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनाव के लिए व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर वसूली किया जा रहा है और इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं। भाजपा नेता व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। लगातार शिकायतें मिल रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापारियों के इस समस्या को समझते हुए केंद्र में सरकार बनने पर जीएसटी का सरलीकरण और सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को अनियमित जीएसटी से राहत मिलेगा वह व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली बंद होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47