Advertisement

ऑडिटोरियम के मंच एवं फिल्टर प्लांट का सेड आंधी में उड़ा सुधार की कोई गुंजाइश नहीं

सिविल विभाग इस ओर आंखे बंद की,चोरों के लिए खुला ऑफर

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर-एसईसीएल बिश्रामपुर के गौरी शंकर मंदिर दशहरा मैदान में आम जनों के लिए बनाया गया मंच का सेड आंधी तूफान में एक सप्ताह पहले उखाड़ कर गिरा हुआ है, इसी एसईसीएल के फिल्टर प्लांट का सेड पूरी तरह से उखड़ गया है जो एक सप्ताह से मरम्मत करने कि मांगश्रमिक संगठनों ने की परंतु एक सप्ताह गुजरने के बाद भी सिविल विभाग ने इस ओर अपनी आंखें बंद कर ली है। ऑडिटोरियम मंच का सेड एवं फिल्टर प्लांट का सेड सुरक्षित बताया जा रहा है परंतु इससे चोरी होने की पूरी संभावना बनी हुई है इसके बावजूद भी सिविल विभाग इस ओर से आंख बंद कर ली है यदि उदासीनता कुछ दिन और बनी रही तो चोर उठा ले जाएंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता । श्रमिक नेता परमजीत सिंह पम्मे ने बार-बार सिविल विभाग को इतला कर चुके हैं परंतु सिविल विभाग इस ओर से अपनी उदासीनता बनाई हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

योग्य ओवरसियर के तबादला से समस्या हुई विकराल

इस संबंध में श्रमिक नेता अरविंद सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मंदिर के ऑडिटोरियम के पास बने स्टेज की तेज आंधी चलने से तीन सीट उड़ गई, इसके संबंध में सिविल विभाग को जानकारी दी गई पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।सिविल विभाग की लापरवाही से और अनदेखी से नदी के इंटकवेल में भी आंधी के चलते सीट उड़ गई है। विभाग को बार-बार जानकारी देने के बाद भी कोई भी सिविल प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है सिविल विभाग कान में रूई डालकर सो गया है। श्रमिक नेता ने बताया कि यदि स्थानांतरित ओवरसियर यदि होते तो कब सेड का निर्माण पुनः हो गया होता।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57