Advertisement

अनफिट एवं माल वाहक यान में सवारी बिठाकर चलने वाले वाहनो पर सख्ती से कार्रवाई शुरू

अनफिट एवं माल वाहक यान में सवारी बिठाकर चलने वाले वाहनो पर सख्ती से कार्रवाई शुरू

4 पिकअप वाहनो (माल वाहन) को सवारी ढोते हुए पकड़ा कार्रवाई की गई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – ज़िला परिवहन विभाग द्वारा बेमेतरा ज़िले में बिना फिटनेस एवं माल वाहक यान में सवारी बिठाकर चलने वाले वाहनो पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। आज बेमेतरा जिले में जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द भगत एवं परिवहन निरीक्षक शकुंतला वासनिक द्वारा यातायात पुलिस की सहायता से विभिन्न वाहनो की जांच की गई। जांच के दौरान 4 पिकअप वाहनो (मालयान) को सवारी ढोते हुए पकड़ा गया। वाहनो को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया एवं सवारियों को उनके नजदीकी गन्तव्य तक बस में बिठाकर निःशुल्क पहुँचाया गया।
मंगलवार को समय-सीमा की आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटना को ले कर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अनफिट और माल वहन में सवारी बैठाकर ले जाने वाले वाहनों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके अलावा उन्होंने दुपहिया वाहन पर तीन सवारी और बिना हेलमट पहन कर चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। ज़िला परिवहन अधिकारी भगत ने बताया कि परिवहन आयुक्त सह सचिव एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
परिवहन विभाग, जिला और पुलिस प्रशासन आमजन से अपील की है कि माल वाहक यानो को यात्री यान या सवारी यान की तरह उपयोग ना करें। इन वाहनो में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के उपाय भी नहीं होते और माल वाहक यान यात्री परिवहन हेतू उपयुक्त नहीं होते। अतः यात्रा करने हेतु यात्री वाहन का ही प्रयोग करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57