Advertisement

4 पिकअप वाहनो (माल वाहन) को सवारी ढोते हुए पकड़ा जुर्माना की भी की गई कार्रवाई

4 पिकअप वाहनो (माल वाहन) को सवारी ढोते हुए पकड़ा जुर्माना की भी की गई कार्रवाई

गर्मी को देखते हुए सवारियों के लिए अधिकारियों ने पानी आदि की व्यवस्था की उन्हें दी गयी समझाइश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – ज़िला परिवहन विभाग द्वारा बेमेतरा ज़िले में बिना फिटनेस एवं माल वाहक यान में सवारी बिठाकर चलने वाले वाहनो पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। आज बेमेतरा जिले में जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द भगत एवं परिवहन निरीक्षक शकुंतला वासनिक द्वारा यातायात पुलिस की सहायता से विभिन्न वाहनो की जांच की गई। जांच के दौरान जून 2022 से टैक्स बकाया, बगैर परमिट, बगैर फिटनेस, बिना तिरपाल वाले वाहन को जब्त कर कोतवाली बेमेतरा में खड़ा कराया गया। वही 3 अन्य वाहनो से चेकिंग के दौरान ही 70209 रूपये मोटरयान कर जमा कराया गया। इसी प्रकार सवारी बिठाकर ले जा रहे एक पिकअप (छोटा वाहन) से सवारियों को उतार वाया गया। बस में बिठाकर निःशुल्क नजदीकी गंतव्य तक छुड़वाया गया। गर्मी को देखते हुए ज़िला परिवहन अधिकारी श्री भगत ने उनके लिए पानी, कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई। सवारियों को माल वाहक वाहन में सफ़र नहीं करने की भी समझाइश दी गयी। कुल 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 35400 शमन शुल्क वसूल किया गया। बीते बुधवार को भी 4 पिकअप वाहनो (मालयान) को सवारी ढोते हुए पकड़ा गया। वाहनो को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया एवं सवारियों को उनके नजदीकी गन्तव्य तक बस में बिठाकर निःशुल्क पहुँचाया गया। मंगलवार को समय-सीमा की आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटना को ले कर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अनफिट और माल वहन में सवारी बैठाकर ले जाने वाले वाहनों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके अलावा उन्होंने दुपहिया वाहन पर तीन सवारी और बिना हेलमट पहन कर चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। ज़िला परिवहन अधिकारी श्री भगत ने बताया कि परिवहन आयुक्त सह सचिव एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। परिवहन विभाग, जिला और पुलिस प्रशासन आमजन से अपील की हैैं कि माल वाहक यानो को यात्री यान या सवारी यान की तरह उपयोग ना करें। इन वाहनो में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के उपाय भी नहीं होते और माल वाहक यान यात्री परिवहन हेतू उपयुक्त नहीं होते। अतः यात्रा करने हेतु यात्री वाहन का ही प्रयोग करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57