Advertisement

लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग बाधित किये जाने क़े मामले मे 01 प्रकरण किया गया दर्ज।

सरगुजा : लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग बाधित किये जाने क़े मामले मे 01 प्रकरण किया गया दर्ज।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आमनागरिकों के हित मे लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि लोकमार्ग मे भारी वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहनों कों सड़को के किनारे या आसपास खड़ी कर दिया जाता हैं, जिससे आमनागरिकों कों यातायात की समस्या के साथ आमजनों के जीवन मे संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे मामलो मे सख़्ती से निपटने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा पिछले दिनों से लगातार अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों क़े विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई थी, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा लोकमार्ग मे खड़े भारी वाहनो पर 01 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं।
वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग मे भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर पुलिस चौकी रघुनाथपुर अंतर्गत बटवाही मार्ग मे आरोपी बेलाल अंसारी उम्र 20 वर्ष साकिन बाहुकुदारी थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी /08/एएम/7941 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/24 धारा 283 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा लोकमार्ग मे खड़ी भारी वाहनों कों जप्त किया गया हैं, मामले के आरोपी से घटना क़े सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक संत कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक अरविन्द तिवारी शामिल रहे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47