जिपं सीेईओ ने किया बेरला के सेवा सहकारी समितियों का निरिक्षण

जिपं सीेईओ ने किया बेरला के सेवा सहकारी समितियों का निरिक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल के द्वारा आज सेवा सहकारी समिति बारगांव, आनंदगांव एवं खुड़मुडा विकासखंड बेरला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति के गोदाम में भण्डारित उर्वरक यूरिया, डीएपी, पोटास, एनपीके व अन्य खाद के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय समिति बारगांव में 3.24 मेट्रिक टन यूरिया, 25.75 मेट्रिक टन डीएपी, 17.85 मेट्रिक टन पोटाश व 18.6 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट समिति खुडमुडा में 21.51 मेट्रिक टन यूरिया, 49.95 मेट्रिक टन एनपीके व 6.3 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट एवं समिति आनंदगांव में 22.77 मेट्रिक टन यूरिया, 21.6 मेट्रिक टन डीएपी, 8.85 मेट्रिक टन पोटाश व 4.8 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा समिति में भण्डारित खाद को जल्द से जल्द वितरण करने, एवं समय पूर्व आरओ डीडी जारी करने ताकि समय पर खाद भण्डारण हो सके। यूरिया, डीएपी के उपयोग को कम करने एवं नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके व सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग करने कृषको के मध्य अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी समितियों के उपस्थित समिति प्रबंधको को उपलब्ध उर्वरको का पीओएस मशीन के माध्यम से ही वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एमडी डड़सेना, सहायक संचालक कृषि जितेन्द्र ठाकुर, प्र. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विखं बेरला देवानंद देवांगन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक एवं कृषकगण उपस्थित थे।