गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ पहुंचे सरगुजा

गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ पहुंचे सरगुजा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिला जेल में स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा, बंदियों से की बात

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर // गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ शनिवार को सरगुजा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर विलास भोस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां पुरुष बैरक, महिला बैरक, मुलाकात कक्ष, किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने श्री पिंगुआ ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की।इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार संबंधी सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता भी देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने कहा। परिसर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पिंगुआ ने कैदियों से बात की, महिला कैदियों से मुलाकात के दौरान छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। जेल में कला उद्योग शाखा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।