Advertisement

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने लगाई क्रॉसकन्ट्री दौड़

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने लगाई क्रॉसकन्ट्री दौड़

अम्बिकापुर // जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 04 जून 2024 तक किया जा रहा है। रविवार को विभिन्न विधाओं में खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 500 खिलाडियों का क्रॉसकन्ट्री दौड़ गाँधी स्टेडियम से प्रतापपुर नाका मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वन विभाग के पीछे जंगल के रास्ते तक किया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने कहा गया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहायक संचालक रामकुमार सिंह, खेल अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिन्हा, देवनाथ एक्का अमर सिंह, खेल प्रशिक्षक पवनीत गिल, आकाश गुप्ता, गन्नू खत्री, अमन सिंह, मृत्युजय त्रिपाठी, राकेश मिश्र श्री अनिल सिंह के साथ आमजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47