Advertisement

यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

सरगुजा : यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों यातायात पुलिस जिले मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन मे बात करने वाले वाहन चालकों, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले वाहन चालक, ख़तरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालक एवं रेड सिंग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 99 वाहन चालको से 55850/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यवाही के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 29 वाहन चालको से कुल 8700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर 19 वाहन चालकों से 5700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले 09 वाहन चालकों से कुल 4500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों से 1200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, खतरनाक ढंग से वाहन चलने वाले कुल 03 वाहन चालकों से कुल 6000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, रेड सिग्नल जम्प करने वाले कुल 03 वाहन चालकों से 900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले 13 वाहन चालकों से कुल 18850/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47