Advertisement

भाजपा सरकार के फैसले से गरीब, व्यापारी, किसान, आम व्यक्ति हताश और परेशान!

भाजपा सरकार के फैसले से गरीब, व्यापारी, किसान, आम व्यक्ति हताश और परेशान!

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 महीने में जितने भी फैसला लिया हैं सभी जन विरोधी साबित हुआ है। सरकार के फैसले से गरीब, व्यापारी, किसान, आम व्यक्ति हताश और परेशान हुआ है। 5 महीने में सब से पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट को हटाया, 50 हजार के उपर सामान भेजने पर ई बिल को अनिवार्य किया, बिजली की दर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। किसानों को जिला सहकारी बैंक के माध्यम से फसल लगाने के समय 26000 रुपए की सहायता दी जाती थी उसे भी हटाकर 10500 रु. किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही थी उसे भी बंद कर दिया गया है। गोधन न्याय योजना जिसके माध्यम से गौठान बनाया गया, पशुपालकों को मजबूत किया गया, पशुधन को संरक्षण मिला। महिला स्वास्थ्य सहायता समूह की बहनों को रोजगार मिला था। 2 रु. किलो में गोबर और 4 रु. लीटर में गोमूत्र की खरीदी होती थी। राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय जिसके माध्यम से कृषि मजदूरों को 7000 रु. सालाना दिया जाता था। राजीव गांधी मितान क्लब के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक, रचनात्मक, छत्तीसगढ़ी खेलकूद का आयोजन होता था। बेरोजगारी भत्ता, मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना, नक्सलवाद खत्म करने विश्वास विकास सुरक्षा की नीतियां चलाई जा रही थी। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार, मुख्यमंत्री शहरी स्लम, स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, आदिवासी परब महोत्सव, छत्तीसगढ़ परब महोत्सव, सहित अनेक योजनाएं चल रही थी। वृद्धा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन इन सारी योजनाओं को बंद कर दिया है और सिर्फ जनता को नुकसान पहुंचाने वाले परेशान करने वाले आदेश जारी किये है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47