Advertisement

ईवीएम, वीवीपैट एवं प्रपत्रों के सीलिंग के लिए दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण’

ईवीएम, वीवीपैट एवं प्रपत्रों के सीलिंग के लिए दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को मतों की गणना के पश्चात्, ईवीएम, वीवीपैट एवं प्रपत्रों की सीलिंग के कार्य के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने बताया कि वीवीपैट मशीनों के साइड में लगे एड्रेस टैगों को सावधानी से काटें। इसके पश्चात् वीवीपैट की समस्त पर्चियां निकालकर काले लिफाफे में रखे जाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र के वीवीपैट मशीन की सारी पर्चियां काले लिफाफे में रखीं जाएं तथा लिफाफे को अच्छे से सील बंद करें। उन्होंने बताया कि सीलिंग का कार्य निर्धारित की गई टीमें करेंगी। उन्होंने बताया कि गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों से सावधानी पूर्वक बैटरी निकाली जाए तथा वीवीपैट मशीनों को सील किया जाए। इसके साथ ही कंट्रोल यूनिट को भी सील किया जाए। निर्वाचन संबंधी चार महत्वपूर्ण प्रपत्र-ईवीएम पेपर्स, स्क्रूटनी लिफाफे, परिणियत लिफाफे, अपरिणियत लिफाफे को सावधानी पूर्वक सील कर सुरक्षित रखा जाए। सीलिंग प्रक्रिया के पश्चात सभी प्रपत्र एवं मशीनों को उनके निर्धारित स्थल पर ही रखा जाए। संपूर्ण प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान नायब तहसीलदार,एएसएलआर, पटवारी आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57