Advertisement

उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 जुलाई से 03 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत’’ का आयोजन उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में किया जाना है। विशेष लोक अदालत हेतु उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित राजीनामा योग्य चिन्हांकित कुल 9 प्रकरणों की सूची प्राप्त हुई है। चिन्हांकित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराये जाने की संभावना तलाशने तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराया जाने का प्रयास करते हुये विशेष लोक अदालत की प्रीसिंटिंग की कार्यवाही किये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हांकित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस/समंस जारी किया गया है। जो भी पक्षकार उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में अपना प्रकरण सुलह, समझौते के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं वे संबंधित न्यायालय में संपर्क कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57