Advertisement

प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना 04 जून को स्थानीय आईटी कालेज झगरहा परिसर में प्रातः 8 बजे से की जाएगी। मतगणना के एक दिन पूर्व प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने चारों विधानसभा के मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया कक्ष, टेबुलेशन कक्ष यहां लगाये गये सीसी टीवी, वीडियो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक श्री मीणा द्वारा मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, मतगणना कक्ष में मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मत पत्रा,ें ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, व्हीव्हीपैट स्लिप काउंटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडीशनल एसपी नेहा वर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित पीडब्ल्यूडी के ईई जी.आर.जांगड़े, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा, कटघोरा सरोज महिलांगे, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे उपस्थित थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57