Advertisement

निष्पक्ष तथा पारदर्शी होकर सर्तकता एवं सावधानीपूर्वक करे मतगणना कार्य-प्रेक्षक

निष्पक्ष तथा पारदर्शी होकर सर्तकता एवं सावधानीपूर्वक करे मतगणना कार्य-प्रेक्षक

कोरबा//भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के ससंदीय क्षेत्र कोरबा लिए मतगणना 04 जून को स्थानीय आईटी कालेज झगरहा परिसर में प्रातः 8 बजे से किया जायेगा। मतगणना के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वरों, गणना सुपरवाईजरों तथा मतगणना सहायकों को आज प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के समय सावधानीपूर्वक कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित रिजल्ट प्रत्याशियों अभिकर्ताओं,गणना सहायकों को दिखाये। माइक्रो आब्जर्वरों को निर्देशित किया गया कि वे अभ्यर्थियों को चक्रवार प्राप्त मतों का परिणाम क्रमांकवार प्रारूप 17 सी के भाग दो में सावधानीपूर्वक भरेंगे। गणना सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे परिणाम को सही एवं सावधानीपूर्वक प्रपत्र में भरेंगे। सभी को परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने तथा उन्हें अपने निर्धारित टेबल पर ही रहने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रेक्षक मीणा और कलेक्टर वसंत ने प्रशिक्षण में माइक्रोआब्जर्वरों, गणना सुपरवाईजरों तथा मतगणना सहायकों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष होकर सावधानी से गणना करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को समय पर पहुचने और कार्य में हड़बड़ी या लापरवाही नही करने के निर्देश भी दिये। प्रेक्षक ने डाक मतपत्र एवं ईटीपीपीएस मतपत्रा,ें बैलेट यूनिट से मतगणना करने की बारीकीयों से लेकर आवश्यक प्रपत्र भरने तथा किसी प्रकार की त्रुटियां सामने आने पर तत्काल रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिये। किसी प्रकार की शंका होने पर मतगणना स्टाफ को अपने स्तर पर किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेने के निर्देश दिये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ जोशी, नेे कंट्रोल यूनिट से मतगणना करने की बारीकीयों से लेकर आवश्यक प्रपत्र भरने तथा किसी प्रकार की त्रुटियां सामने आने पर उससे निपटने और रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से मार्गदर्शन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। मतगणना के लिए लगे सभी पर्यवेक्षक, मतणना सहायक सुबह 6.30 बजे तक मतगणना कक्ष में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक टेबल में तीन कर्मचारी मतगणना सुुपरवायजर, मतगणना सहायक, तथा माइक्रो आब्जर्वर होंगे। मतगणना कक्ष में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मोबाइल एवं पान गुटखा अन्य सामग्री अंदर लाना प्रतिबंधित होगा। सर्वप्रथम टेबल में कंट्रोल यूनिट लाया जायेगा तथा मतपत्र लेखा भाग-दो को अलग से दो प्रतियों में दिया जाएगा। उसके पश्चात कंट्रोल यूनिट में लगे सील की जांच कर उसे खोलेंगे। इसके पश्चात टोटल बटन दबायेंगे। ईवीएम में प्रदर्शित टोटल मतदान को मतपत्र लेखा के भाग-1 से मिलान किया जाएगा। तत्पश्चात रिजल्ट का बटन दबाया जाएगा। ईवीएम में प्रदर्शित परिणाम को टेबल पर उपस्थित अभिकर्ता को दिखाया जाएगा। चौदह टेबल की गणना समाप्त होने की प्रक्रिया को प्रथम चक्र माना जायेगा। कंट्रोल यूनिट में मतों की संख्या और मतपत्र लेखा 17 सी में दर्ज मतों की संख्या का मिलान भी किया जायेगा। संख्या समान नहीं होने पर एआरओ को सूचना दी जायेगी। प्रपत्र में कार्बन लगाकर मतों की संख्या दर्ज की जायेगी। किसी प्रकार की खराबी आने पर तत्काल एआरओ को सूचना दी जायेगी। एआरओ और आरओ के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर खराबी को दूर करेंगे। मास्टर टेªनर्स डॉ.जोशी तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा टेबुलेशन एवं इनकोर इंट्री तथा ईटीपीबीएस/पोस्टल बैलेट तथा गणना एआरओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
*वीसीबी में होगी वीवीपैट पर्चियों की मतगणना*- मतगणना कक्ष में प्रत्येक राउंड के दौरान रेण्डम आधार पर दो कंट्रोल यूनिट की जांच भी की जायेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम से मतगणना समाप्त होने के पश्चात एक ही टेबल पर एक के बाद एक क्रम में प्रत्येक विधानसभा की पांच-पांच वीवीपैट मशीन के पर्चियों की मतगणना रेण्डम आधार पर की जायेगी। इसके लिए वीवी पैट काउंटिंग बूथ (व्हीसीबी) बनाया जायेगा। एक टेबल में जोकि तीन तरफ से जाली से घिरी होगी में वीवी पैट मशीन रखकर प्राप्त मत पर्चियों की गणना की जायेगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि वीवी पैट से सावधानीपूर्वक पर्चियों को निकालकर गिनती करना है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05