Advertisement

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की शानदार जीत

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की शानदार जीत

ये मेरी नहीं बल्कि आम जनता व कार्यकर्ताओ की विजय है – चिन्तामणि महाराज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

// अम्बिकापुर // भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिन्तामणि महाराज ने आज कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पर 64 हज़ार वोटों से शानदार जीत दर्ज की | भारत निर्वाचन आयोग से जीत का प्रमाण पत्र मिलने तक भाजपा प्रत्याशी चिन्तामणि महराज कांग्रेस प्रत्याशी से 64546 मतों से आगे थे | भाजपा कार्यकर्ताओ में इस शानदार जीत को लेकर जबरदस्त उत्त्साह दिखा | भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ में ढोल नगाड़े तथा मिठाई व पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया | इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने चिन्तामणि महराज को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी | इस अवसार पर भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम व पराक्रम को जाता है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए व भाजपा की सरकार बनने जा रही है | सरगुजा सांसद के रूप में चिन्तामणि महाराज सरगुजा की आवाज बनकर दिल्ली की संसद में बैठेंगें तथा आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे | इस अवसर पर कार्यकर्ताओ तथा सरगुजा की आम जनता का आभार वयक्त करते हुए भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिन्तामणि महराज ने कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि आम जनता व कार्यकर्ताओ की विजय है | मै प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए सभी का ह्रदय से आभार व धन्यवाद करता हूँ | मैं भरोसा दिलाता हूँ कि आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगा | सरगुजा सांसद के रूप में सरगुजा संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखूँगा | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधयक प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा देवनाथ पैकरा, आलोक दुबे, राजकुमार बंसल सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47