Advertisement

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर// महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऐसे बालक-बालिकाएं जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उपलब्धि प्राप्त की है जो कि राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाना है। जिसके लिए पात्र बालक एवं बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक भारतीय नागरिक हो।
प्राप्त उपलब्धि ऑनलाईन पोर्टल https://awards.gov.in पर आवेदन करने की अंतिम तिथि से दो वर्ष के भीतर होना चाहिए। आवेदक को उक्त समान श्रेणी में पूर्व में पुरस्कार प्राप्त न हुआ हो।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन पोर्टल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर मो.न. 7000448404 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47