Advertisement

कोरबा लोकसभा के विकास में नहीं होगी कोई राजनीति : ज्योत्सना महंत

कोरबा लोकसभा के विकास में नहीं होगी कोई राजनीति : ज्योत्सना महंत

दूसरी बार निर्वाचित सांसद ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
कहा- कोरबा सहित जीपीएम व एमसीबी जिला के विकास में आएगी गति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री को हराकर मुझे फिर से सेवा के लिए सांसद चुना है। वे शोर मचाते रहे और हम खामोशी से अपना धर्म निभाते हुए सेवा करते रहे। कोरबा लोकसभा के विकास में कोई राजनीति नहीं होगी, सबका साथ लेकर सामूहिक पहल करेंगे। पूरे संसदीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए पूरी इच्छाशक्ति से मिलकर काम होगा। आम जनता के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
सांसद ने कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रवार्ता आहूत कर कहा कि कोरबा सहित जीपीएम व एमसीबी जिला के विकास में गति आएगी। तीनों जिले के आठ विधानसभा कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं और इनके विकास के लिए मैं हर समय तत्पर रहूंगी। क्षेत्रवासियों की मंशा अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। एमसीबी व जीपीएम जिले में भी वे लोगों से मिलकर वहां के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताएंगी।
सांसद ने कहा कि बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कालेज में चिकित्सा संसाधनों में वृद्धि के साथ-साथ आ रही दिक्कतों का समाधान करना प्राथमिकता है। जल्द ही मेडिकल कालेज व ईएसआईसी प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी। कोरबा रेलवे स्टेशन का उन्नयन में तेजी लाने का काम होगा और गेवरा रोड स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकताओं में शामिल है।
सांसद ने कहा कि यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुविधानुसार चलाने का प्रयास करना, कोयला, राखड़, प्रदूषण से निजात दिलाने, सार्वजनिक व निजी उपक्रमों के माध्यम से कोरबा के विकास में भागीदारी बढ़ाने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, सडक़, पानी की व्यवस्था कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी तरह सडक़ों के कार्य मेरे काफी प्रयासों से प्रारंभ हुए हैं जिन्हें पूरा कराना है। प्रमुख रूप से कोरबा-कुसमुंडा, चाम्पा-उरगा, उरगा-पत्थलगांव, कोरबा-कटघोरा, पतरापाली-कटघोरा, कोरबा-कटघोरा सडक़ का कार्य जल्द पूर्ण कराने की दिशा में कार्य करेंगे। पत्रवार्ता के दौरान प्रेस क्लब द्वारा सांसद का सम्मान पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।
0 ट्रैफिक और फाटकों की समस्या का समाधान होगा
सांसद ने कहा कि कोरबा में ट्रैफिक की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है, यहाँ सडक़ दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हंै, इस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी। कोरबावासियों को फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित अंडरब्रिज के कार्य में प्रगति लाना, प्रदेश व केंद्र सरकार के जो भी विभाग हैं, उनसे मिलकर प्रयास करूंगी। सुनालिया चौक के निकट निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग को उपयोग में लाने के लिए प्रयास, हसदेव नदी से कोरबा तक वैकल्पिक सडक़ की योजना पर काम होगा। पावर हाउस रोड में ट्रैफिक का दबाव कम करने वैकल्पिक सडक़ के लिए प्रयास किया जाएगा।
0 नया टीपी नगर, भू-विस्थापितों के मामलों में गंभीरता
सांसद ने कहा कि कोरबा का नया ट्रांसपोर्ट नगर जल्द बने इसके लिए भी प्रयास होगा क्योंकि हमारी कांग्रेस की सरकार ने इसका भूमि पूजन भी किया है। 1300 मेगावाट पावर प्लांट जल्द अस्तित्व में लाने, स्वीकृत नवीन कालेज बांकीमोंगरा, जटगा, उमरेली, रामपुर, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज कोरबा को भवन उपलब्ध कराना, कोयला खदानों के कारण भू-विस्थापित व कामगारों की समस्याओं का निराकरण कराने पूरी गंभीरता से काम होगा। सांसद ने कहा कि कोरबा की जनता और मीडिया के साथ महंत परिवार का आत्मीय नाता है और सदैव बना रहेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57