Advertisement

मैं शपथ लेता हूं…’,प्रधानमंत्री के साथ मंत्री, राष्ट्रपति भवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ!

मैं शपथ लेता हूं…’,प्रधानमंत्री के साथ मंत्री, राष्ट्रपति भवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ!

मैं नरेंद्र दामोदार दास मोदी…. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ लगभग 71 मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लिए हैं। नए कैबिनेट में बिहार 8, झारखंड से 2 तो वहीं यूपी से 9 मंत्री बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

अट्ठारहवीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे. साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. उसे 240 सीटें मिली हैं. हालांकि, भाजपा नीत राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था. नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला. खड़गे भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए. प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47