Advertisement

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कथनी और करनी में बताया अंतर, कहा ‘सरकारी परिवार’ को बांट रहे सत्ता की वसीयत

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कथनी और करनी में बताया अंतर, कहा ‘सरकारी परिवार’ को बांट रहे सत्ता की वसीयत

पटना : केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई है। पीएम मोदी सहित 72 मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के कथनी और करनी में अंतर को समझाया है। दरअसल, पीएम मोदी लगातार विपक्ष पर परिवारवादी बताते आए हैं। पीएम मोदी राहुल गांधी को शहजादा कह कर संबोधित भी किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि, विपक्ष के नेता केवल अपने परिवार को बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एनडीए का परिवार मंडल को भी बताया है। राहुल ने ट्वीट कहा है कि, एचडी कुमारस्वामी जो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पुत्र हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया के पुत्र, किरेन रिजजू अरुणाचल प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रिनचिन खारु के पुत्र, रक्षा खड़से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक एकनाथ खडसे की पुत्रवधू, जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते, चिराग पासवान पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र, जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद और मंत्री जयश्री बनर्जी के दामाद, कमलेश पासवान उत्तर प्रदेश से सांसद उम्मीदवार ओम प्रकाश पासवान के बेटे, रामनाथ ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के पुत्र।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राममोहन नायडू पूर्व केन्द्रीय मंत्री येरेन नायडू के पुत्र, जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र, शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर के पुत्र, राव इन्द्रजीत सिंह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र, पियूष गोयल पूर्व केन्द्रीय मंत्री वेद प्रकाश गोयल के पुत्र, कीर्ति वर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महाराज आनंद सिंह के पुत्र, वीरेंद्र कुमार कातिक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार के ब्रदर इन ला, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मंत्री बेअंत सिंह के पौत्र, धर्मेद्र प्रधान पूर्व केन्द्रीय मंत्री देबेन्द्र प्रधान के पुत्र, अनुप्रिया पटेल बसपा एवं अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की पुत्री, अन्नपूर्णा देवी बिहार के पूर्व विधायक रमेश प्रसाद यादव की पत्नी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि वो सरकारी परिवार को सत्ता की वसीयत बांट रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47