Advertisement

पीएम जनमन योजना अंतर्गत भुखना को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

पीएम जनमन योजना अंतर्गत भुखना को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

सामरी विधायक ने चाभी सौंप साझा की खुशियां

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर // आमनागरिकों के लिए पक्का मकान उनके जिंदगी का सपना होता है, खासकर तब जब उनकी आधी जिंदगी कच्चे के घर में गुजर गई हो और जब उनका खुदका सपना सच होता है तो वो खुशी उनके लिए क्या मायने रखतीं है, शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही वाक्या आज विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचातय हरगवां में हुआ जहां विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की हितग्राही भुखना/देसिया को पीएम जनमन योजना अंतर्गत नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। हितग्राही भूखना के गृह प्रवेश सामरी विधानसभा के सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा द्वारा किया गया। पहाड़ी कोरवा हितग्राही श्री भूखना को घर की चाबी सौंपते हुए गृह प्रवेश कराया एवं उनके परिवार को ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं दी। दरअसल रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इंसान जीवनभर संघर्ष और मेहनत करता है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हर हितग्राहियों की इन आवश्यकताओं को पूरा करने का बिड़ा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उठाया है। ताकि समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके।
स्वयं का आवास बनाने का सपना हुआ साकार
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में निवासरत गरीब वर्ग के हितग्राहियों के स्वयं का आवास बनाने का सपना साकार हो रहा है। विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां निवासी भुखना ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ कच्चे के घर में जीवन यापन कर रही थी। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुकता से बताया कि नहीं सोचा था कि इस जीवन मे कभी पक्के के मकान में रह पाऊंगी, उनके लिये पक्के का मकान एक सपने जैसा था, लेकिन पीएम जनमन अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि और स्वयं की बचत राशि को मिलाकर उन्होंने पक्का मकान बना लिया। आज वह अपने परिवार के साथ अपने नये पक्के मकान में गृह प्रवेश कर रहीं हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना के तहत कलेक्टर रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य जारी है। इन्हीं के सतत प्रयासों का परिणाम है कि आज पीएम जनमन के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना घर पूर्णता की ओर है। इस दौरान विधायक के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरगढ़ जनपद परिसर मे नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मरावी, उपाध्यक्ष मंजू राजेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रिती प्रियंका लकड़ा, ग्राम पंचायत हरगवां के सरपंच अवधेश पैकरा सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47