Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने बरसात से पहले सभी लंबित आवासों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने बरसात से पहले सभी लंबित आवासों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसकी राज्य स्तर से निरंतर समीक्षा हो रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में लगातार जिला स्तर से योजना की समीक्षा हो रही है। इसी तारतम्य में आज जिले के दूरस्थ जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया गया। जिले में विगत 05 माह में लगभग 7000 हितग्राहियों ने अपना आवास पूर्ण कराया है। अभी 3611 आवास पूर्णता हेतु लंबित है। जिसकी हितग्राही वार निरंतर समीक्षा हो रही है। जनपद पंचायत ओडगी अंतर्गत 836 आवास पूर्णता के लिए शेष है। जनपद की 88 प्रतिशत की उपलब्धि है, जिसे 30 जून तक 95 प्रतिशत प्लस करने का लक्ष्य सभी को दिया गया है। जिला सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एसएलआरएम शेड, सामुदायिक शौचालय और मॉडल ग्राम पंचायत की आवश्यक शर्तों के तहत सभी कंपोनेंट्स को अविलंब पूरा करने तथा एनजीटी के सदस्यों द्वारा आगामी दौरे की आवश्यक तैयारी पूर्ण करने कहा गया साथ ही मनरेगा अंतर्गत कामों में लेबर की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की गई, जिसे जल्द ठीक करने सभी को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला समन्वयक आवास योजना, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, विकासखंड समन्वयक आवास योजना, सभी उप अभियंता आरईएस, टीए नरेगा व पीएमएवाई, समस्त ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57