Advertisement

जिले के समस्त 241 संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विभागीय गहन समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिले के समस्त 241 संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विभागीय गहन समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर/ सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रोहित व्यास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा श्रीमती कमलेश नन्दिनी साहु के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी, रामललित पटेल एवं जिला मिशन समन्वयक, शशिकान्त सिंह के द्वारा जिला स्तरीय समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत व्यक्ति (समावेशी शिक्षा) एवं जिले के समस्त 241 संकुल शैक्षिक समन्वयकों के उपस्थिति में विभागीय गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षिक सत्र 2024-25 में शाला प्रवेश उत्सव मनाने की आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया, साथ ही शाला भवन/परिसर की सफाई/रंग-रोगन/मरम्मत, पाठ्यपुस्तक वितरण एवं गणवेश वितरण, यु-डाईस डाटा के सत्यापन, एसएमसी/एसएमडीसी बैठक एवं पालक शिक्षक बैठक का आयोजनं, पीएम श्री योजना के तहत संचालित विद्यालयों के संचालन, विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रम/एफएलएन प्रशिक्षण, वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारी, बालवाड़ी में प्रवेश हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धि, न्योता भोज हेतु आवश्यक तैयारी, शाला त्यागी बच्चों की जानकारी एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए शाला प्रवेश के संबंध में तथा समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का अतिशीघ्र चिन्हांकन किया जाकर उनके शाला प्रवेश कराये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा शाला प्रवेश से पूर्व उपरोक्त समस्त विषयों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के उपरान्त समीक्षा बैठक के विषयों को सभी विकासखण्डों के संकुल समन्वयकों से फीड-बैक लिया गया। बैठक का मंच संचालन सहायक परियोजना समन्वयक शोभनाथ चौबे एवं सहयोगी में दिनेश कुमार द्विवेदी तथा सुरविन्द कुमार गुर्जर सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्ष के द्वारा किया गया। बैठक में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत व्यक्ति (समावेशी शिक्षा) एवं जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थिति थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57