Advertisement

शासकीय योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन जानने निकले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

शासकीय योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन जानने निकले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

ग्राम पंचायत गुल्लू पहुँच की समीक्षा, मौके पर ग्रामीणों से भी की मुलाकात

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय में रिकार्ड संधारण, जन्म-मृत्यु पंजी आदि की जानकारी ली

रायपुर// शासकीय योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन और ग्रामीणों को होने वाले फायदों को जानने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जनपद पंचायत आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू एवं देवरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में विगत वर्षों से दिवंगत व्यक्तियों की जन्म-मृत्यु पंजी की जाँच की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड बनाने से लेकर ग्रामीणों को राशन वितरण आदि की भी जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय के पूरे रिकॉर्ड की जाँच भी की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शासकीय योजनाओं का ग्रामीणों को ज़मीनी स्तर कितना फायदा मिल रहा है और सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आगे भी ऐसा निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर राशन, दवाई, ईलाज की सुविधा, आंगनबाड़ी-स्कूल, राजस्व संबंधी मामलांे के निराकरण साथ साथ जनहित की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगांे को दिलवाने का भरसक प्रयास रहेगा। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पुष्पेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने चम्पेश्वर लोधी घर के नल जल योजना से प्राप्त जल की स्थिति जाँची

ग्राम पंचायत गुल्लू, जनपद पंचायत आरंग में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जल नल योजना के हितग्राही श्री चम्पेश्वर लोधी के घर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने नल जल योजना से आ रहे पानी का समय, गति और गुणवत्ता की जाँच की। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नागरिकों से भी उनकी समस्या सुनी एवं निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गुल्लू के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान से राशन वितरण एवं स्टॉक के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने दुकान में उपस्थित नागरिकों से चर्चा की।

कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत गुल्लू के आयुर्वेद औषधालय का औचक निरीक्षण

जनपद पंचायत आरंग की गुल्लू ग्राम पंचायत के शासकीय आयुर्वेद औषधालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं चिकित्सक के अलावा पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने औषधालय में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। आयुर्वेद औषधालय में होने वाले ईलाज के तरीकों के बारे में भी कलेक्टर ने उपस्थित डाक्टर और कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने इस औषधालय मे ईलाज के लिए आने वाले मरीजों की दैनिक संख्या भी पूछी। कलेक्टर ने औषधालय को निर्धारित समय पर प्रतिदिन खोलने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों को ईलाज की सुविधा मिल सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47