Advertisement

वाहन चलाते हुए लकवा ग्रस्त इलाज के दौरान ब्रेनहमरेज फिर मौत

वाहन चलाते हुए लकवा ग्रस्त इलाज के दौरान ब्रेनहमरेज फिर मौत

सबको रुला गए हसमुख सुनील सिंह, नगर में शोक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //बिश्रामपुर -बिश्रामपुर शहर के लोकप्रिय सुनील सिंह उर्फ पप्पू का आज इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया, बताया जाता है कि 53 वर्षीय माइन्स कॉलोनी निवासी सुनीलसिंह स्वर्गीय राजदेव सिंह का पुत्र थे।सुनील सिंह को ट्रक चलाते समय पैरालिसिस का झटका आया । झटके के दौरान उनका स्टेरिंग से सिर टकराया जिसे तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां जांच रिपोर्ट में बताया गया कि पैरालिसिस के साथ-साथ ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गए है।आज उनका इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। सुनील सिंह उर्फ पप्पू अपने पीछे आदित्य सिंह कालू ,आकाश सिंह दो पुत्र सहित पुत्री पूजा सिंह , पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए है। आज उनका अंतिम विदाई दी गई।उनके पार्थिव शरीर को रिहंद नदी के तट पर मुखंगनि पुत्र आदित्य सिंह कालू ने दी। सुनील सिंह उर्फ पप्पू मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके मुख पर हमेशा मुस्कान बनी रहती थी। उनके निधन से माइन्स कॉलोनी सहित विश्रामपुर में शोक का वातावरण निर्मात हो गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57